संवाददाता :- विकास कुमार
टॉप टेन में 1लाख का इनामी अपराधी शंभु यादव हथियार के साथ अपने सहयोगी ललित यादव के साथ हुआ गिरफ्तार। आज एसपी हिमांशु कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज बुधवार को सहरसा पुलिस ने तकरीबन 12 बजे टॉप टेन में शामिल 1 लाख का इनामी अपराधी शंभु यादव और उसके सहयोगी ललित यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा,1 जिंदा कारतूस बरामद किया है।यह इनामी अपराधी तकरीबन 6 साल से फरार चल रहा था।आज बुधवार को एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार महिषी थानां को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी शंभु यादव पिता राजो यादव,गांव रकटी वार्ड नं 2 महिषी थानां क्षेत्र से अपने सहयोगी ललित यादव के साथ राजनपुर आने वाला है जो विशनपुर घाट पर उतर कर कहीं आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा जहाँ अपराधी पुलिस को देखते हुए भागने लगा जिसको पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।जब अपराधी की तलासी ली गयी तो उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ।
BYTE :- सहरसा एसपी हिमांशु कुमार।




