पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के
अब्दुलबारी नगर भवन जहानाबाद में आत्मा जहानाबाद के द्वारा खरीफ महाभियान 2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ अपर समाहर्ता जहानाबाद- ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त जहानाबाद- धनंजय कुमार एवं उप निदेशक पौधा संरक्षण, मुख्यालय, बिहार, पटना- देवनाथ प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उनके द्वारा जिले के सभी कृषि प्रसार कर्मियों को विभाग की योजनाओं को किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निदेश दिया गया। जहानाबाद जिला के किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए आवाह्न किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक आत्मा जहानाबाद संजय कुमार के द्वारा खरीफ महाभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। उनके द्वारा खरीफ मौसम में राज्य मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्य, धान, मक्का और मोटे अनाज (मिलेट्स) फसलों के प्रत्यक्षण आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मोटे अनाज मिलेट्स फसलों का प्रत्यक्षण क्लस्टर में किया जाना है। पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज फसलों की खेती हमें अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने खरीफ मौसम में कृषि विभाग के कार्यक्रमों की रूपरेखा को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन/प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित सभी कृषि प्रसार कर्मियों एवं आगंतुक किसानों को बताया। उनके द्वारा कृषि यांत्रिकरण योजना, कस्टम हायरिंग सेन्टर (कृषि यंत्र बैंक) योजना के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन के तहत मिलने वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वरीय वैज्ञानिक -सह- प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र गंधार, जहानाबाद डॉ. मुनेश्वर प्रसाद के द्वारा के.भी.के. अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर किसी विभाग के अधिकारियों के अलावा किस भी मौजूद थे।
बाईट कृषि अधिकारी।




