बक्सर से धीरज कि रिर्पोट
-बक्सर लोकसभा से पराजय मिलने के बाद भाजपा के प्रत्याशी मिथीलेस तिवारी ने कहा कि अब तो खुंटा गाड़ कर रहेंगें बक्सर में,पार्टी को छ्ह विधानसभा को जीता कर लेंगें दम,जो लोग भी जयचंद रहे है उन लोगो पर होगी कठोर अनुशासनीक कार्यवाई
बक्सर : लोक सभा निर्वाचन 2024 में बक्सर की सीट से पराजय मिलने के बाद भाजपा के प्रत्याशी तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने हार की समीक्षा करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा है कि न सिर्फ बक्सर बल्कि औरंगाबाद से लेकर पूरे शाहाबाद तक भाजपा को मिली हार की समीक्षा की जाएगी तथा जो लोग भी जयचंद रहे हैं, उन पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई होगी. मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि कुछ लोग जो यह कह रहे थे कि वह हार के बाद गोपालगंज चले जाएंगे. उन्हें यह बताना है कि मिथिलेश तिवारी अब बक्सर में ही खूंटा गाड़ कर रहेंगे और तब तक यहां से नहीं जाएंगे जब तक बक्सर के सभी छह विधानसभा एवं लोकसभा की सीट पर वह भाजपा को जीत ना दिला दें. उन्होंने कहा कि इंडिया के प्रत्याशी ने यह कहा था कि वह बक्सर को लंदन और अमेरिका बना देंगे. अब देखना यह है कि वह बक्सर की खराब सड़कों को कब तक दुरुस्त करते हैं.
उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता बहुत ही भोली है. कुछ लोगों के बहकावे में जाकर जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिया. लेकिन जो वोट निर्दलीय प्रत्याशी को दिया गया वह कहीं ना कहीं राष्ट्रीय जनता दल को चला गया. इस पर बक्सर की जनता को जरूर चिंतन करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के अंदर जो भी विभीषण हैं उनके बारे में प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को बताया जाएगा क्योंकि प्रदेश नेतृत्व ने यह भरोसा दिलाया है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई होगी.
बाईट-मिथीलेस तिवारी भाजपा प्रत्यासी बक्सर




