रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय से गुजर रही आईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने तेल चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। इस घटना में कई और लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आईओसीएल के मुख्य प्रचालन प्रबंधक को शक हुआ था कि पाइप लाइ में सेंध लगाकार चोरी की जा रही है। आईओसीएल के अधिकारी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि तेल की पाइपलाइन में एक संगठित गिरोह बनाकर IOCL की तेल पाईपलाईन में गंगासराय स्थित घटनास्थल पर औजार एवं मशीन की मदद से कटिंग करके तेल की चोरी की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी एवं स्थानीय इनपुट के आधार पर घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र कुमार, पप्पू साहनी,रौशन उर्फ मुन्ना,उमेश चौधरी बेगुसराय का रहने वाला है। जबकि राहुल कुमार एवं दीपक कुमार हाजीपुर का रहने वाला है।
Vo – एसपी पंकज कुमार ने बताया कि यह एक अन्तर्राज्जीय तेल कटिक गिरोह है, जो अवैध रूप से तेल पाईपलाईन में सेघ मारी कर टैंकर के माध्यम से चोरी किये गये तेल का बिहार, बंगाल के विभिन्न हिस्से में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने चोरी किये गये तकरीबन तीस लाख मूल्य की तेल की खरीद फरोख्त एवं परिवहन से संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है।
बाइट- पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




