शराब के नशे में धुत्त BDO ने पुलिस को रौंदा, 3 जख़्मी, BDO गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- पियुष कुमार सिंह

शराब के नशे में वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग की पुलिस को बीडीओ ने मारी टक्कर हुए गिरफ्तार तीन पुलिसकर्मी घायल

सासाराम संसदीय क्षेत्र में 1 जून को चुनाव होना है जिसको लेकर कई चेकप्वाइंट बनाए गए हैं। इसी दौरान बीती रात 2:00 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास उत्पाद विभाग की टीम वाहन की जांच कर रही थी तभी प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर बृजभूषण कुमार निजी वाहन से भभुआ से चैनपुर आ रहे थे। पुलिस की जांच देखकर गाड़ी धीरे किया और जैसे ही पुलिसकर्मी उनके गाड़ी के पास आए उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जिससे एक महिला सिपाही सहित कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। भभुआ डीएसपी ने उनके गाड़ी का पीछा कर बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को जप्त कर लिया गया। मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है और तीनों घायल पुलिसकर्मी को सादर अस्पताल भभुआ में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया रात्रि में केवा नहर के पास उत्पाद विभाग की टीम जांच कर रही थी इस दौरान बीडीओ चैनपुर निजी वाहन से जा रहे थे। उत्पाद विभाग की पुलिस ने टॉर्च जला कर रुकने का इशारा किया। गाड़ी धीरे भी किया फिर स्पीड बढ़ा कर निकल गए। जिसमें तीन पुलिसकर्मी को चोट आई है। उत्पाद विभाग की पुलिस ने उनका मेडिकल जांच कराया है शराब पीने की पुष्टि हुई है। कानून सभी के लिए बराबर है आम आदमी हो या पदाधिकारी हो आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि रात्रि 2:00 बजे केवाँ नहर के पास वाहन जांच अभियान उत्पाद विभाग की टीम कर रही थी। इस दौरान चैनपुर बीडीओ निजी वाहन से जा रहे थे। उनके गाड़ी को रुकवाया गया तो वह उत्पाद विभाग के तीन पुलिस कर्मियों को टक्कर मार कर भागने लगे। जहां उन्हें पकड़ लिया गया। जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है।

बाइट – सावन कुमार – जिलाधिकारी कैमूर
बाइट – ललीत मोहन शर्मा – एसपी कैमूर

Join us on:

Leave a Comment