विश्व तंबाकू दिवस पर जिले में चलाया गया जागरूकता अभियान!

SHARE:

आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट –

सीतामढ़ी: विश्व तंबाकू दिवस पर जिले में जागरूक अभियान चला गया। इस दौरान डीएम रिची पांडेय ने कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में सभी अधिकारियों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई। इसी तरह सदर अस्पताल में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा के नेट्रिव में चिकित्सको और कर्मियों ने उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों के बीच तंबाकू से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में लोगों को शपथ दिलाई गई। जहां दो दर्जन लोगों ने तंबाकू नहीं खाने और लोगों को इसे खाने से रोकने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि किशोरों में तंबाकू की लत को छुड़ाने के लिए सामाजिक स्तर पर पहल करने की जरूरत है। तंबाकू से लाखों लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होकर समय से पहले ही मौत के मुंह में चले जाते हैं। इसके बावजूद लाखों लोग यहां तक कि किशोर भी तंबाकू की गिरफ्त में हैं। आज तंबाकू न सिर्फ किशोरों के दिमाग को प्रभावित कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को खास नुकसान पहुंचा रहा है। तंबाकू और धूमपान न करने वालों के लिए जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment