रिपोर्ट- रवि वर्मा!
खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। काराकाट लोकसभा में कल मतदान होना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें की काराकाट लोक सभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें रोहतास जिला में तीन विधानसभा तथा औरंगाबाद में तीन विधानसभा सम्मिलित है। सासाराम के बाजार समिति से मतदान केंद्रों तक ईवीएम बूथों पर भेजा जा रहा है। बता दे की काराकाट में जबरदस्त मुकाबला है। एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी के चर्चित अभिनेता पवन सिंह मैदान में हैं। चुकी गर्मी भी काफी अधिक है। इसके बावजूद लोगों में उत्साह है।
बता दे की कल मतदान होना है। ऐसे में मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मी ईवीएम लेकर रवाना हो गए हैं। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि कल मतदान को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तमाम तैयारियां कर ली गई है सभी बूथ के लिए मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर जा रहे हैं
वही एसपी विनीत कुमार ने कहा कि एक जून के मतदान को लेकर रोहतास पुलिस के द्वारा सभी बूथों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या पुलिस बल एवं अतिरिक्त वालों के लगाया जाएगा एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी की जाएगी
बाईट- नवीन कुमार, जिलाधिकारी, रोहतास
बाईट- विनीत कुमार, एसपी, रोहतास




