स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण जैसे मुद्दों पर एक साथ सभी सामाजिक संस्थानों को एक साथ कार्य करने की जरूरत!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी
शहर स्थित पीरामल फाउंडेशन कार्यलय में गुरुवार सभी सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की गई। बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सभी इंडिकेटर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिले में स्वास्थ्य शिक्षा और पोषण संबंधित विकास कार्यों के प्रति सामाजिक संगठनों का सहयोग, उनके क्षमतावर्द्धन, सरकार की विभिन्न योजनाओं के संचालन में भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पीरामल फाउंडेशन के स्टेट कॉर्डिनेटर सैयद अकरम हुसैन व जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभाकर कुमार ने कहा कि जिला के सभी एनजीओ एक-दूसरे को कैसे सहयोग कर अपने जिले की स्थिति को और कैसे बेहतर बना सकते हैं।
बैठक में मौजूद विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि
इसके लिए सभी सक्रिय संगठनों को एक साथ एक मंच पर आने की जरूरत है। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पोषण जैसे मुद्दों पर साथ कार्य करने की जरूरत है। वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रवेशोत्सव को अपने अपने कार्यक्षेत्र में सहयोग करके शत् प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर सभी संस्थाओं द्वारा सहमति व्यक्त किया गया है। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा संस्था चलाने के दौरान की समस्याओं और उनके निराकरण पर भी विस्तृत चर्चा किया गया। सभी हाईपर लोकल गैर सरकारी संगठनों को वैधानिक अनुपालन, समीक्षा प्रतिवेदन, प्रस्ताव लेखन, सीएसआर पंजीकरण इत्यादि पर क्षमता वर्धन करते हुए सशक्त किया जायेगा। जिससे जिले में अधिक से अधिक सीएसआर फंडिंग लाया जा सके और सामाजिक विकास के सभी आयामों पर कार्य हो। सभी बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि हर महीने एक बैठक होगी। मासिक बैठक हर महीने अलग-अलग एनजीओ के कार्यालय में होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करेंगे तथा अपने जिले को अव्वल बनाने के साथ साथ विकसित भारत में भी अपनी भूमिका तय करेंगे। पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार, अभिषेक राज सहित गांधी फेलो मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment