अंतिम चरण के चुनाव को लेकर डीएम अलंकृता पांडेय के पदाधिकारियों व कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया के सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रिफिंग कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
ब्रिफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया की सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने निर्धारित समय पर आकर आवंटित कार्यो को ससमय निष्पादित करेंगे। ब्रिफिंग में निर्देश दिया गया कि सभी कर्मी अपने-अपने कार्यो को समझ ले और कार्य प्रारंभ करें। पालीवार प्रतिनुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मोबाईल नंबर पर सम्पर्क करे और पता करें की मतदान दल का मिला हो गया है अथवा नहीं ,मतदान दल को निर्वाचन संबंधित सामग्री प्राप्त हुआ अथवा नहीं का प्रतिवेदन प्राप्त करें तथा ईसकी जानकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के कंट्रोरूम के नोडल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में 216-जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के लिए नोडल पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी श्रृष्टि कुमारी को, 217-घोषी विधान सभा क्षेत्र के लिए नोडल पदाधिकारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग माला कुमारी तथा 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नोडल पदाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,आईसीडीएस, रश्मि सिन्हा को नामित किया गया है। दिनांक 01.06.2024 के प्रातः में 05ः30 बजे काॅल कर सुनिश्चित करेंगे कि माॅकपोल प्रारंभ हुआ है अथवा नहीं। माॅकपोल के उपरांत 07ः00 बजे मतदान दल से सुनिश्चित करना होगा कि ई.वी.एम./वी.वी.पैट में किल्यिर बटम दवा गया अथवा नहीं। साथ हीं सेक्टर पदाधिकारियों से सुनिश्चित करेंगे कि उनके अंतर्गत किसी भी मतदान केन्द्र पर किसी मशीन के साथ टूट-फूट हुई, यदि हाँ तो कौन सा मशीन बी.यू./सी.यू./वी.वी.पैट हुआ है। यदि हाँ तो मतदान केन्द्र संख्या एवम अन्य जानकारी पूछकर दर्ज कर ले।
ब्रिंफिग में निदेश दिया गया कि दिनांक 01.06.2024 को मतदान प्रातः 07ः00 बजे से प्रारंभ होगा, जो संध्या 06ः00 बजे तक मतदान प्रक्रिया तक चलेगा। जो मतदाता अपराह्न 06ः00 बजे तक लाईन में लग जाते है तो उनको टोकन वितरण कर मतदाताओं का मतदान कराया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतदान सामग्री सुरक्षित ब्रजगृह तक पहुच गया अथवा नहीं। उन्होंने सभी बातों को बारिकियों के साथ नजर बनाये रखने का निर्देश दिया।

Join us on:

Leave a Comment