रिपोर्ट- मनोज कुमार
नवादा (मनोज कुमार नवादा) जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली के फुलवरिया जलाशय में डूबने से युवक की मौत हो गयी जीवी। मृतक की पहचान रजौली रजवरिया टोला के पिंटू राजवंशी के 18 वर्षीय पुछ फंटूश राजवंशी के रूप में की गयी है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव बरामद करने के प्रयास में लग गयी है।
बताया जाता है कि पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान रजवरिया टोला के चार दोस्त स्नान करने फुलवरिया जलाशय गये थे। स्नान के क्रम में मृतक गहरे पानी में चला गया। मृतक तैरना नहीं जानता था फलत: डूब गया। साथ रहे साथियों ने गहरे पानी में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। तत्काल सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने भी अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
अंततः घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव बरामद करने का प्रयास आरंभ कर दिया है। संवाद लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है।




