अज्ञात स्कॉर्पियो टेंपो की टक्कर में घायल एक शख्स की मौत।

SHARE:

रिपोर्ट= अरविंद कुमार

(समस्तीपुर) वारिसनगर थाना में बीते रविवार रात्रि घटित टेंपो स्कॉर्पियो टक्कर से घायल हुए विकास राम पिता गुड्डू राम का बीते सोमवार रात्रि लगभग एक
बजे मृत्यु हो गई । वही मृतक के घर पर मचा कोहराम। बताते चले की कामोपुर से नामापुर बराती जाने के क्रम में वारिसनगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर रविवार रात्रि टेंपो और स्कॉर्पियो में भारी टक्कर होने के कारण लगभग आधा दर्जन से ऊपर बारातीगण जख्मी हो गए रहे। जिनमे गंभीर रूप से घायल विकास राम की पटना पीएमसीएच में सोमवार रात्रि एक बजे मध्य रात्रि में मृत्यु हो गई।
लाश का अंत्यपरीक्षण उपरांत परिजन को सोपा गया जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं। एसएचओ निरंजन कुमार बताए की आवेदन प्राप्ति उपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment