लूटकांड की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने किया हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर पूर्व के लूटकांड का किया उद्भेदन

अपराधियों से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल तथा लूट व चोरी के पांच बाइक बरामद,

फुलपरास डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर भी रहे मौजूद

मधुबनी जिले के खुटौना थाना की पुलिस ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी चौक से नहर की ओर जाने वाली सुनसान सड़क के पूल स्थित बगीचा के समीप अपराध का योजना बना रहे चार अपराधकर्मियों को धर दबोच लिया। हालांकि दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अपराधकर्मियों के तालाशी के दौरान एक देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ में अपराधियों ने इससे पूर्व घटी बाइक लूटकांड व बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। पुलिस ने अपराधकर्मियों के निशानदेही पर लूट व चोरी की कुल पांच बाइकों को बरामद किया है। साथ ही अपराध में प्रयुक्त होने वाले 4 मोबाइलों को भी बरामद किया है। वहीं सोमवार को फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छ: से सात की संख्या में अपराधी हथियार से लैस है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर एकत्रित है। सभी अपराधी शराब और गांजा का सेवन कर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता हैं। थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने पीएसआई सुनंदा कुमारी व अन्य सात पुलिसकर्मियों की मदद से एक टीम बनाकर फिल्मी अंदाज में छापेमारी किया। जहां लूटकांड से पूर्व चार अपराधियों को धरदबोचा। प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी के साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर, थानाध्यक्ष नितीश कुमार तथा पीएसआई सुनंदा कुमारी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा बरही का 19 वर्षीय नीरज कुमार, 21 वर्षीय अमित कुमार, 16 वर्षीय आसुतोष कुमार तथा फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली निवासी 17 वर्षीय चितरंजन कुमार के रूप में किया गया है। डीएसपी ने आगे कहा धराये अपराधियों की अपराधिक इतिहास है। जिसके विरुद्ध पूर्व में खुटौना थाना में मामला दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment