अगर विवाह की परम्परा बदल दी जाये यानी कि दुल्हन के बजाय दुल्हा ससुराल में जाकर रहे तो इससे कई लाभ होंगे।

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1- सबसे पहला और सबसे बड़ा फायदा, मां बाप का बुढ़ापा सुधर जाएगा जो संतानोत्पत्ति का प्रमुख कारण है।

2- घर में होने वाले सास बहू,ननद भाभी,के झगड़े बंद हो जायेंगे।

3- कन्या भ्रूण हत्या बंद हो जायेगी, लोग खुशी खुशी बेटियों को जन्म देंगे उनका का सम्मान बढ़ जायेगा।

5- बेटियां ससुराल में होने वाली प्रताड़ना से बच जायेंगी।

6- ससुराल पक्ष बहुओं के द्वारा की जाने वाली कोर्ट कचहरी के भय से मुक्त हो जायेंगे।

7- लोग लड़कों के बजाय लड़कियों के जन्म को प्राथमिकता देंगे।

8- कहा जाता है कि बेटी वाला छोटा होता है और बेटे वाला बड़ा । अत: बेटी वाले और बेटे वाले सब बराबर होंगे कोई छोटा बड़ा नहीं होगा।

9- जब बेटे वाले किसी की बेटी को छोड़ने की बात करते हैं तो बेटी वाला अपने समधी के चरणों में अपनी पगड़ी रखकर बेटी को ले जाने की विनती करता है, इससे छुटकारा मिल जाएगा।

10- समाज उत्तरोत्तर आगे बढ़ेगा। मां बाप की सम्पत्ति पर बेटों व बेटियों का बराबर का अधिकार होगा।
आपकी क्या राय है?

Join us on:

Leave a Comment