मोदी ने दस साल में कोई काम नहीं किया, तेजस्वी और मुकेश सहनी ने सुरेंद्र यादव के लिए वोट की अपील की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक काटी जा रही है नेताओं का हेलीकॉप्टर लगातार जहानाबाद में विभिन्न जगहों पर गिरने लगा है।
जहानाबाद के लखवार हाई स्कूल के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। जहां उन्होंने राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। वहीं जब उनसे 10 वर्षों का हिसाब मांगा जा रहा है तो जेल हमें भेजने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं खाटी बिहारी हूं गुजराती से डरने वाला नहीं हूं। जब लालू यादव नहीं डरे तो उनका बेटा को कोई नहीं डरा सकता है।
उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को एक लाख रूपए दिया जाएगा, 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। 10 साल के मोदी राज में महंगाई और बेरोजगारी की लगातार वृद्धि हुई है। मोदी सरकार जनता से वादा किया था कि अच्छा दिन आएगा, लेकिन जनता का अच्छा दिन तो नहीं लेकिन महंगाई चरम सीमा पर आ गया।
हमने अपने 17 महीने के शासनकाल में तीन लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया है। नियोजित शिक्षक को सरकारी दर्जा देने का काम किया है। यह लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने के लिए है, इसलिए सभी लोग एकजुट होकर सूरेंद्र प्रसाद यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें
जिताने का काम करें। भाजपा आरक्षण एवं
संविधान को खत्म करना चाहती है ।
वीईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने
कहा कि भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए यह चुनाव संविधान बचाने के लिए है जो संविधान को भीमराव अंबेडकर ने बनाया है। तेजस्वी प्रसाद यादव जहानाबाद में राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव के लिए लोगों से लालटेन छाप पर वोट देने की अपील की

Join us on:

Leave a Comment