रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार प्रसार में लगे हर पार्टी अपनी वजूद को मजबूत दिखने में लगी हुई है। कोई आईपीएल मैच की बात कर रहा है तो कोई 400 पार की बात कर रहा है ।इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले के आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जगदीशपुर में इंडी गठबंधन के कई दिग्गज नेता अपनी मौजूदगी दिखाकर जनता को रिझाने का काम कर रहे है। जिसमें कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीपीआई एमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य और सन ऑफ़ माला मुकेश साहनी आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कांग्रेस सुदामा प्रसाद को जीतने के लिए आम जनमानस को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले सीपीआईएमएल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि आईपीएल मैच का फाइनल तो हो गया मगर असली मैच अब 1 तारीख को फाइनल होना है। जिसमें हमारी आठ सिट हैं और इन अठों सीटों पर हम जीत का दावा करते हैं। वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है और नरेंद्र मोदी के द्वारा गिनाए जा रहे हैं उनके वादों को झूठा करार दिया है।आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए विपक्षी इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भोजपुर के जगदीशपुर पहुंचे जहां उन्होंने सीपीआई एमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के साथ मंच साझा किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि अग्नि वीर योजना गठबंधन के सत्ता में आने के बाद समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमिर का बेटा सेवा में जाएगा और जवान कहलाएगा जबकि बिहार का लड़का सेवा में जाएगा और निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है जिसे उनका गठबंधन कभी भी साकार नहीं होने देगा। राहुल गांधी ने कहा कि 4 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चली जाएगी क्योंकि उन्होंने युवाओं को रोजगार नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना लाई और किसानों को कोई राहत नहीं दिया, और जातीय जनगणना पर एकदम चुप हो गए।जबकि नेता प्रतिपकच्छ तेजश्वी यादव ने नरेंद्र मोदी पर जमकर चुटकी ली और कहा कि जब तक संविधान और आरक्छन को खतरा है भाईचारा को खतरा है तब तक तेजश्वी बेड रेस्ट नही करेगा और नरेंद्र मोदी को रेस्ट करवाने का काम मैं और राहुल जी करेंगे।वही उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री है मगर उनके भाषा जो बदल गया है असोभनिये है।इंडी गठबंधन के इस अंतिम चरण के प्रचार प्रसार के साथ ही अब 1 जून को आरा लोक सभा मे मतदान होना है।
विजुअल बाईट/-राहुल गांधी
विजुअल बाईट/-तेजश्वी यादव
विजुअल बाईट/-दीपंकर भट्टाचार्य




