रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
सायकल सवार दो युवती को तेज रफ्तार ट्रक ने रोंदने के बाद बिजली खंभे को तोडते हुए पेर से जा टकराई
मधुबनी जिला के ललमनियां थाना क्षेत्र में तोरियाही ईदगाह के सामने एनएच 227 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दो लड़की को रौंदते हुए बिजली के खंभे तथा ईदगाह की दीवार को तोड़ते हुए नीचे आ गया और आम के पेड़ से टकरा कर रुक गई।
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार दोनों लड़की की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। मृतक लड़की की पहचान ललमनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरियाही गांव के राजेंद्र राम की 21 वर्षीया पुत्री सीता कुमारी और विनोद राम की 12 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो युवती अपने घर से साइकिल पर सवार होकर घोरमोहना स्थित किसी ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकालने के लिए घर से निकली थी, तभी तोरियाही एन एच 227 पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दोनो युवती को रौंदते हुए बिजली खंभे से टकराने के बाद इदगाह की दीवार को तोडते हुए पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद आस पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लोगो को आते देख ट्रक ड्राइवर मौके का लाभ उठा कर भाग खड़ा हुआ। सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल एक युवती जिसकी सांस चल रही थी,उसे आनन फानन मे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने घायल युवती की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे अस्पताल लेजाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वही फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृत दोनों लड़की के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शब को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है। मृतिका के परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है। गांव में एक साथ दो दो मौत के बाद से मातम छाया हुआ है।




