काराकाट लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चिराग पासवान ने की जनसभा और रोड शो।

SHARE:

रिपोर्ट- रवि वर्मा!

चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना कहा आपातकाल लाने वाले लोग लोकतंत्र खतरे की बात कर रहे हैं।

1975 में आपातकाल लाकर सही मायने में लोकतंत्र की हत्या की थी आज यही लोग लोकतंत्र के संरक्षक बने हुए हैं।

जब तक चिराग पासवान जिंदा है ना लोकतंत्र को खतरा है और ना संविधान को खतरा है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा अगर काराकाट लोकसभा क्षेत्र में डालमियानगर में कारखाना नही खोल पाया तो 2029 में आप लोगों के बीच वोट मांगने नहीं आऊंगा।

मंगल पांडे का बयान कहा अगर काराकाट की जनता सचेत नहीं होती है तो माले मुड़ी कटेगी और आपके जमीन पर लाल झण्डा गाड़ेगी।

बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला के प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान में जनसभा की। चिराग पासवान के साथ बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे।
चिराग पासवान और मंगल पांडे ने एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज विपक्षियों द्वारा जनता के बीच लोकतंत्र और संविधान खतरे में होने का भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर हमला करते हुए कहा कि 1975 में आपातकाल लाकर सही मायने में इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है और ये लोग आज लोकतंत्र के हिमायती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक चिराग पासवान जीवित है तब तक ना ही लोकतंत्र और ना ही संविधान खतरे में है। सिर्फ जनता के बीच भ्रम फैलाने का राजद और कांग्रेस के नेताओं द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि असल मायने में जनता को इन्हीं लोगों से खतरा है अगर इन लोगों की सरकार बनती है तो बिहार में फिर से आतंक और जंगलराज कायम हो जाएगा और मूडी काटने और जमीन पर लाल झंडा गाड़ने का प्रचलन फिर से बिहार में आ जाएगा इसलिए सभी लोगों को इनसे सचेत रहने की आवश्यकता है।

मंगल पांडे ने माले और राजद को बोला हमला

वही मंगल पांडे ने भोजपुरी भाषा में काराकाट की जनता से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को वोट करने की अपील की और केंद्र सरकार की योजनाओं से देश की जनता को होने वाले लाभ के बारे में बताया। मंगल पांडे ने माले पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर गलती से माले यहाँ से जीत जाती है तो फिर से मुड़ी काटने और जमीन कब्जा करने का प्रचलन आ जाएगा।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार जनता अपना आशीर्वाद मुझे दें। चुनाव जीतने के बाद मैं काराकाट लोकसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के साथ-साथ डालमियानगर कारखाना को चालू कराऊंगा। अगर डालमियानगर कारखाना मैंने चालू नहीं कराया तो 2029 में आपके सामने वोट मांगने नही आऊंगा।

बाइट :- चिराग पासवान ( लोजपा (रा.) अध्यक्ष।

बाइट :- मंगल पांडेय ( मंत्री बिहार सरकार)

बाइट :- उपेंद्र कुशवाहा ( एनडीए प्रत्याशी काराकाट)

Join us on:

Leave a Comment