गंगा ग्लोबल बीएड कालेज के प्रशिक्षु पर्यावरण शिक्षा के लिए निकले शैक्षणिक भ्रमण पर!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

गंगा तट पर नव-निर्माण का अवलोकन, पर्यटन की संभावनाएं व पर्यावरण पर प्रभावों पर किया अध्ययन

बेगूसराय गंगा ग्लोबल इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन ने पर्यावरण शिक्षा के अंतर्गत रविवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने भ्रमण के दौरान सिमरिया में गंगा तट पर नव-निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही पर्यटन की संभावनाएं तथा पर्यावरण पर इसके प्रभावों का अध्ययन किया।
इससे पूर्व गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर से एमएलसी सर्वेश कुमार ने झंडा दिखाकर प्रशिक्षुओं को रवाना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है। सभी प्रशिक्षु शिक्षक बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें। शिक्षा प्राप्त करके ही जागरूक नागरिक बना जा सकता है। सिमरिया गंगा तट के संबंध में कहा कि हमलोगों ने काफ़ी कुछ बेहतर करने का प्रयास किया है। आप स्वयं जाकर अवलोकन करें। साथ चल रहे प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने प्रशिक्षुओं को कहा कि बेगूसराय में सिमरिया गंगा तट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। आप सभी अपने आब्जर्वेशन रिपोर्ट में पर्यटन की संभावनाएं अपने सुझावों के साथ लिखेंगे। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. विपिन कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से हमारे देखने और सोचने में परिवर्तन होता है। छात्रों को समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण अवश्य करवाना चाहिए। भ्रमण समूह में प्रो. परवेज़ यूसुफ़, डॉ कामायनी कुमारी, प्रो. अमर कुमार, आलोक कुमार, मनीष कुमार अकेला, अनुसुइया कुमारी के साथ प्रियंका कुमारी, रविनेश मिश्रा, सौम्या कुमारी, पिंटू कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार, ऋषिकेश कुमार, अभिषेक रंजन, राघवेंद्र कुमार, शिवानी, निशांत कुमार, चंद्रजीत कुमार, चन्द्रकांत पाठक, सुजीत कुमार, सानू कुमार, सोनू कुमार, मुकुल आनंद, रजनीश कुमार, सुशांत सिंह, राजीव कुमार, अमन कुमार, सुशांत कुमार, नितीश कुमार, आकांक्षा दत्त, खुशी राज, सुशील कुमार, प्रतिभा कुमारी, मनीष कुमार, गौरव कुमार, शुभम् कुमार, शिखा भारती, आदर्श कुमार आदि शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment