पैसे गबन करने के लिए रची पंचायती राज पदाधिकारी के हत्या की साजिश!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई 31 लाख गबन छिपाने के लिए पंचायत सचिव व मुखिया ने पंचायत राज पदाधिकारी की रची थी हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

एंकर –जमुई 24 मई को कार्यालय से लौट के दौरान केंदुआ पेट्रोल पंप के समीप हथियारबंद अपराधियों ने पदाधिकारी पर किया था जानलेवा हमला किया गया बता दें कि
सोनो प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा व उनके चालक पर जानलेवा हमला मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर शनिवार की शाम खैरा थाना परिसर में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 24 मई को खैरा- सोनो मुख्य मार्ग के केंदुआ पेट्रोल पंप के पास आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने सोनो प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा पर जानलेवा पर हमला किया था। इस मामले का खुलासा कर लिया गया है।

31 लाख गबन को लेकर पदाधिकारी की रची गई थी शाजिश
एसडीपीओ ने बताया कि सोनो प्रखंड के पंचायत सचिव रामस्वरूप सिंह और वर्तमान मुखिया रेखा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर वित्तीय वर्ष 22-23 में 31 लाख रुपए की निकासी की गई थी। जिसको लेकर पंचायत राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा ने दोनों पर निकासी के विरुद्ध दस्तावेज लाने हेतु लिखित आदेश की मांग की गई थी। जिससे पंचायत सचिव व मुखिया काफी आक्रोशित थे। जिसको लेकर साजिश के तहत दोनों के द्वारा पंचायती राज पदाधिकारी की हत्या की साजिश रची गई थी। जिसको लेकर आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला करवाया। हालांकि इस दौरान वह बाल-बाल बच गए। साथ ही बताया कि पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें सोनो निवासी ऋषि कुमार, आशीष रंजन उर्फ गांधी, प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल भी बरामद किया है। साथ ही एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने अपने संलिप्तता स्वीकारा है। जबकि तीन अन्य नामजद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि सोनो के पंचायत राज पदाधिकारी पर हुए जानलेवा हमले के बाद वहां काम करने वाले सभी कर्मी आक्रोशित है

वाइट -एस डीपीओ राजेश कुमार

Join us on:

Leave a Comment