रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
दोस्त के साथ घर से ससुराल के लिए चले बाइक सवार सरक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित गैबीपुर गांव में बेनीपट्टी उमगांव मुख्य सड़क पर भीषण सड़क दुर्घटना मे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं।
दोनों घायलों की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अंधरी गांव के राहुल शाह 23 वर्ष और अमरनाथ साह 22 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राहुल अपने बाइक से अमरनाथ शाह के साथ गैवीपुर और खिरहर होते हुए अपने ससुराल साहरघाट जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर माल वाहक ऑटो में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार 15 से 20 मीटर दूर जा गिरा।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर
स्थानीय लोगों की भीड़ उमर पड़ी। जहां लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख समुचित और बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों घायलों का स्थित नाजुक बना हुई है।




