रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी पीपरौन के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को सफलता मिली है। इलाके में लगातार हो रही तस्करी के क्रम को रोकने के लिए गुप्त सूचना के आधार पर वाह्य सीमा चौकी पीपरौन के जवानों द्वारा गस्ती ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक बास देव की अगुवाई में अन्य जवानों एवं बिहार पुलिस के जवानों के साथ अचानक से की गई संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 284/07 से लगभग 100 मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ नेपाल निर्मित देसी शराब 300 एम एल की 1050 बोतल को बरामद किया गया है। तस्कर बोरे में शराब की बोतल को भर कर सिर के उपर लादकर नेपाल से भारत ला रहा था। तस्कर को एस.एस.बी के जवान एवं बिहार पुलिस के जवान पकड़ने के लिए दौड़े तो तस्कर बोरे में भरे हुए शराब की बोतलों को छोड़ कर नेपाल की तरफ भाग गया।
जब्त की गई शराब की बोतलों को अग्रिम कार्रवाई को लेकर हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा ।
इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास कर रही है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके। साथ ही देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।




