रिपोर्ट – रवि कुमार!
बड़ी खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर एक टूरिस्ट बस तथा टैंकर में टक्कर हो गई। जिससे टूरिस्ट बस पर सवाल लगभग 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 महिलाएं हैं। वही 10 से अधिक लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। सभी घायल वाराणसी से टूरिस्ट बस पर सवार होकर गयाजी जा रहे थे। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक तेल टैंकर के पीछे से बस की टक्कर हो गई, NHAI की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले है। यह लोग वाराणसी से घूम कर गयाजी जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।



