रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला कार्यालय के भोगेंद्र झा भवन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव कॉम अतुल कुमार अंजान का जिला स्तरीय श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित किया गया । विदित है की 3 मई 2024 को अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया था । श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी राज्य सचिव कॉम रामनरेश पांडेय ने कहा अतुल जी छात्र आंदोलन से अपनी राजनीतिक पारी का शुरुआत करते हुए सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे । उसके बाद से ए आई एस एफ के बैनर के साथ सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए वामपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर सीपीआई के राजनीतिक एवं संघर्ष अभियान में अपने जीवन को लगा दिए । सबसे कम उम्र में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव के रूप में चुने गया । वामपंथी आंदोलन को मज़बूत विकल्प देते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव के रूप में लगातार कई वर्षों से किसान आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार को नतमस्तक करने में संयुक्त किसान संघर्ष समिति में अपने मुख्य भूमिका निभाए । उसी का परिणाम है की केंद्र सरकार को तीनों काला कानून वापस लेना पड़ा । उन्होंने कहा उनके अधूरे कामों पूरा करने ,वामपंथी एवं किसान आंदोलन को मजबूत करके ही हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगें ।
पार्टी मधुबनी जिला परिषद् की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा अतुल कुमार अंजान पूंजीपतियों के खिलाफ़ विपक्ष का बेबाक आवाज़ के रूप में हमेशा याद किए जायेंगें । मधुबनी जिला के संगठन एवं जनांदोलन को लोकहित एवं देशहित में मजबूती के साथ आगे ले जाने का संकल्प ही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी । देश में असंतोष का माहौल पनप रहा है वैसी परिस्थिति में कम्युनिस्ट आंदोलन खासकर सीपीआई के संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता है । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पार्टी राज्य परिषद सदस्य कृपानंद आजाद , रामनारायण यादव , राकेश कुमार पांडेय , बालकृष्ण मंडल , सूर्यनारायण महतो , जिला कार्यकरिणी सदस्य अशेश्वर यादव , किसान सभा के राज्य सचिव मनोज मिश्र , बेनीपट्टी अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, शहर मंत्री मोतीलाल शर्मा, बिस्फी अंचल मंत्री महेश यादव , उदय भूषण महाराज, सुचिंद्रा राय , तिरपीत पासवान , मनतोर देवी ,शांति देवी , बतुल्ला सहित कई पार्टी के जिला नेतृव शामिल हुए ।
अंत में प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य अध्यक्ष ब्रजकिशोर पांडेय एवं सीपीआई के लोकसभा सांसद एम शेलम राजू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।




