रिपोर्ट अनमोल कुमार
हुआ यूं कि कमल देव प्रसाद उर्फ केडी यादव नाम के कार्यकर्ता का पैर गलती से तेजप्रताप के पैर पर चढ़ गया.इसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया और धक्का दे दिया.
तेजप्रताप ने भरे मंच से उसे धक्का दे दिया.वो नीचे गिर गया.मीसा ने तेजप्रताप को समझाने की कोशिश, लेकिन वो नहीं माने. वे कार्यकर्ता की ओर गुस्से में दौड़े.मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें रोका.इसके बाद तेजप्रताप और उस कार्यकर्ता को नेता घेरकर खड़े हो गए.
हालात को भांपते हुए राबड़ी और मीसा मंच पर सामने आ गए और लोगों का ध्यान अपनी ओर करने लगे.पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी और तेजप्रताप की दीदी मीसा भारती के नॉमिनेशन के बाद पटना के कृष्ण मेमोरीयल हॉल में सभा हो रही थी, जहां ये वाकया हुआ.तेजप्रताप ने नामांकन सभा को अपनी हरकत से किरकिरा कर दिया.सोशल मीडिया पर यह घटना ट्रेंड कर रहा है.
वायरल वीडियो पर तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ट्वीट कर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है .उन्होंने लिखा कि ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे है उनको मैं बताना चाहता हूं, कि एक सिक्के के दो पहलू होते हैं.
उन्होंने लिखा कि एक तरफ तो देख लिया आप सभी ने देख लिया, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ.मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे.
दोनों के बीच में आ के धक्का दे रहा था,मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने के क्रम में असहाय दर्द महसूस होने पर मुझे खुद को बचाने के लिए अचानक से मजबूरन में इनको साइड करना पड़ा.
उन्होंने यह भी लिखा कि मेरी मंशा कहीं से भी किन्ही को आहत करने का नहीं रहा है.जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है, जनता का मान सम्मान ही हमारा कर्म है.




