रिपोर्ट – अमित कुमार!
रविवार देर शाम बड़हिया स्टेशन रोड में देर शाम अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दिया है । वहीं उसके पास रहे नगद को भी छीन लिया। घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है । घायल दुकानदार की पहचान लखीसराय के बाजार समिति निवासी जवाहर साव के 45 वर्षीय पुत्र शंकर साव के रूप में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर मामले की अनुसंधान में जुट गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल शंकर साव वर्षों से बड़हिया मस्जिद के निकट किराना दुकान चलाता है। प्रतिदिन के तरह वह रविवार की शाम को दुकान बंद कर स्टेशन जा रहा था । इसी बीच पूर्व से घात लगाए अपराधियों के उससे लूट पाट कर गोली मार कर घायल कर दिया है । गोली युवक के हाथ में लगी है और गोली आंख भी चोटिल हो गया है । खबर लिखे जाने तक युवक की स्थिति स्थिर बना हुआ था ।




