रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर में सभी मतदान केंद्रो पर सशस्त्र बल की तैनाती , गर्भवती व दिव्यांग वोटरों के लिये वाहन की व्यवस्था
18.62 लाख मतदाता आज चुनेंगे मुजफ्फरपुर का सांसद मतदान जारी
मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के 18,62,997 मतदाता आज सोमवार को सुबह 7 मतदान शुरू हो गई है । इनके मतदान के साथ ही चुनाव मैदान में डटे 26 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का पूरा दारोमदार युवा व महिला वोटरों पर रहेगा। इन्हीं वोटरों की संख्या लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक है। मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर मतदानकर्मी और सुरक्षा बल बूथों पर पहुंच गए हैं। लोकसभा क्षेत्र के सभी विस में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इससे पहले बूथों पर सुबह छह बजे मॉक पोल कराया । इसमें प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट या प्रतिनिधि भी रहें। चुनाव आयोग ने मतदान के राष्ट्रीय औसत के हिसाब से मुजफ्फरपुर के लिए 67.5 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य रखा है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिव्यांग व गर्भवती मतदाताओं को बूथ तक लाने और वोटिंग के बाद फिर वापस घर तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है।




