गोलियों की बौछाड़ से थरर्या नालंदा, किसान की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश!

:एक बार फिर से दीपनगर थाना क्षेत्र का इलाका गोलियों की तड़पनाहट से गूंज उठा। दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के गोलापुर गांव में पानी पटवन को लेकर आधे दर्जन की संख्या में गांव के ही बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने बताया कि सुबह में विनोद प्रसाद का गांव के ही डोमन यादव के साथ पानी पटवन को लेकर विवाद हुआ था। गांव में किसी का नया मकान बन रहा है इसी मकान के पटवन को लेकर सुबह में विनोद प्रसाद के द्वारा पानी दिया गया था। इसी पानी पटवन से गुस्साए डोमन यादव ने शाम के वक्त अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विनोद प्रसाद को गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज को सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। आनन फानन में पुलिस की मदद से किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी नरूल हक मामले की छानबीन को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

बाइट। रुदल यादव मृतक का भाई
बाइट। केएन प्रसाद एसआई दीपनगर
बाइट।नरूल हक सदर डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment