पीएम के 21 मई को महाराजगंज आने को लेकर तैयारी जोरो पर।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


सिवान महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के गोरिया कोठी विधानसभा के आज्ञा मैदान में 21 मई को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। युद्ध स्तर पर मंच और बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सभा स्थल के समीप हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोरियाकोठी के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह दिन-रात लगे हुए हैं। सभा स्थल पर मौजूद विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मेरे विधानसभा क्षेत्र के आज्ञा में पधार रहे हैं। उनको देखने और सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि या कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा अपार बहुमत से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
बाइट देवेशकांत सिंह विधायक गोरियाकोठी
कुंतल कृष्ण प्रवक्ता बीजेपी बिहार

Join us on:

Leave a Comment