चुनावी इलेक्ट्रोल बांड का गड़बड़झाला और लोकसभा चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन!

SHARE:

पंकज पंकज कुमार जहानाबाद।

चुनावी इलेक्ट्रोल बांड का गड़बड़झाला और लोकसभा का वर्तमान चुनाव पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन जहानाबाद शहर स्थित होटल शिवम राजदरबार, एरकी में जनमुक्ति आंदोलन के बैनर तले किया गया । जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाप्रसे सेवानिवृत्त श्री व्यास जी के अध्यक्षता में किया गया वहीं इस कार्यक्रम का संचालन महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह जी ने किया। आज के कार्यक्रम को लेकर विषय प्रवेश कराते हुए व्यास जी ने कहा कि आज देश में इलेक्ट्रॉल बांड एक गंभीर चर्चा का विषय बना है जिसे आम व्यक्ति तक इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नही है पिछले दस वर्षों से जो देश में सरकार चल रही है उसने देश में ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिससे आम जनता के लिए करो या मरो की हालत पैदा हो गई है। सबसे पहले बात यह है कि संविधान में जो लोकतंत्र चलाने के लिए जो औजार दिया है उसे स्वतंत्रता पूर्वक कार्य नही करने दिया जा रहा है। हिन्दू मुस्लिम भारत पाकिस्तान के नाम पर नफ़रत और धार्मिक उन्माद फैलाना गोदी मीडिया का मुख्य एजेंडा हो गया है। केन्द्र सरकार में बड़े पैमाने पर चंदा दो धंधा लो के माध्यम से कम्पनियों का दलाली कर रही है।
इस अवसर पर आये सीपीआई एमएल के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दिपांकर भट्टाचार्य ने विस्तार पूर्वक कहा कि इलेकट्रॉल बांड के नाम पर खेला खेल रही बीजेपी अब बेनकाब हो चुकी है जिसपर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सारी स्थिति स्पष्ट किया है। इस सिस्टम के द्वारा नाजायज तरीके से चंदा वसूली का फार्मूला तैयार किया जाना है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी जी इलेक्ट्रॉल बांड के सीधे मतलब बताते हुए कहा कि यह दो नंबर के तरीके से पार्टी को चलाने के लिए उगाही करने का नया तरीका बनाकर भाजपा गोरखधंधा चलाना चाहती है जो एक गंभीर विषय है यह एक प्रकार से जबरन फिरौती वसूली और काला धन खपाने वाली स्कीम है जिसमें चन्दा दो धंधा लो का खूब खेल केंद्र के सत्तारूढ़ दल ने किया है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पूरी स्कीम को गैर संवैधानिक घोषित करते हुए आदेश दिया इसके बारे में जन – जन तक इसका काला सच उजागर करने की जरूरत है।
इस मौके पर महागठबंधन के उम्मीदवार डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने भी आकर लोगों के बीच बातें रखीं एवं कहा कि इस देश में आपलोग जैसे संगठन की आवश्यकता है जो पूंजिपतियों के हाथ में सत्ता जाने से रोक सकती है। उन्होंने लोगों से वोट के लिए आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय, संत प्रसाद, जनार्दन शाही, नफ़रत छोड़ो दिल को जोड़ो फ्रंट के उपाध्यक्ष डॉ रविकांत कुमार, महासचिव अशोक प्रियदर्शी, घोसी एवं जहानाबाद के माननीय विधायक रामबली यादव, सुदय यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण नारायण द्विवेदी, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जनमुक्ति आंदोलन के युवा अध्यक्ष सुनील कुमार, छात्र अध्यक्ष कुनाल कुमार, महिला मोर्चा के नाज़नी प्रवीन, रामगोविन्द दास, मरछु रविदास एवं जनमुक्ति आंदोलन के कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने भाग लिया एवं दुर दराज से आए हुए छात्र नौजवान मजदूर किसान बुद्धिजीवी व महिलाओं ने सैंकड़ों के तादाद में हिस्सा लिया। एवं सभी लोगों ने देश के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया

Join us on:

Leave a Comment