रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मोबाइल चुराने वाला दो शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय व एक छुपे हुए मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी हासिल किया है। एक मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने पर कारवाई करते हुए पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी के पांच मोबाइल के साथ दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। धाराएं चोर गांव में किसी के घर आंगन,मकान के खिड़की से मोबाइल चुरा लिया करता था। ऐसे दो चोर को पकड़ कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करते झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने पत्रकारों को बताया है कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरुआर गांव का मोहम्मद कुर्बान अंसारी द्वारा थाना में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके उद्भेदन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक साथ पांच चोरी हुए मोबाइल के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए चोर का पहचान नरूआर गांव के ही अनिल चौपाल और राजाराम कुमार के रूप में हुई है। धाराएं चोर के पास से बरामद अन्य मोबाइल के बाबत पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि गांव में मोबाइल चोरी का एक ही मामला पुलिस के पास पहुंचा था, अब जबकि पांच मोबाइल बरामद हुए हैं तो कई अन्य ग्रामीणों के मोबाइल चोरी होजा ने की बात सामने आ रही है। लोग अपने अपने मोबाइल चोरी होने की बात बता रहे हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।




