50 हजार ₹ दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव तालाब ने फेंका!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्थापुर पंचायत के परसा गांव में 50,000 हजार रुपये की मांग पूरा नहीं होने पर एक नवविवाहिता की गले में लस्सी बांधकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। दहेज हत्या मामले में एक महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए महिला की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा गांव के प्रमोद मंडल की पत्नी लीला देवी की रूप में किया गया है। घटना के संबंध में मृतिका की माँ विमला देवी ने बताई है कि उनकी बेटी को 50,000 हजार रुपये को लेकर ससुराल पक्ष के लोग हमेशा प्रताड़ित करता था। मृतिका की माँ ने ससुराल पक्ष के द्वारा 50000 रुपए की मांग करने का आरोप लगाते हुए बताई है कि वे गरीब परिवार से है। दहेज लोभी बेटी के ससुराल वालो को वे इतना पैसा में कहां से दे पाती। जब वे पैसा देने में सक्षम नहीं हो सकी तो उनकी बेटी को ससुर प्रमोद मंडल, पिता धनेश्वर मंडल,सरोज मंडल पिता स्वर्गीय रामवृक्ष मंडल,राहुल मंडल पिता प्रमोद मंडल,मनोज कुमार साह, पिता सौदागर साह एवं दो तीन अज्ञात व्यक्ति ने मिल कर हत्या कर दिया और घर से 5 किलोमीटर दूर ले जा कर जलकुंभी वाली तालाब में शव को छुपा दिया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार महिला के निशान देही पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एस आई असरफ अली,एस आई कंचन कुमार,प्रशिक्षु दरोगा गौरव कुमार, प्रिया कुमारी,एस आई मुन्ना कुमार की संयुक्त टीम ने तत्प्रता दिखाते हुए शव को बरामद कर लिया। शव को अपने कब्जे मे लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज है। वहीं हिरासत में लिए गए महिला के द्वारा उक्त हत्या काण्ड में संलिप्त होने की बात स्वीकार किए जाने के बाद कानून कार्रवाई करते हुए महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment