रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
टोल प्लाजा कर्मी की सड़क हादसे में मौत से बवाल, सड़क जाम
बेगूसराय में टोल प्लाजा सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दरअसल टोल प्लाजा सफाई कर्मी ड्यूटी के दौरान वाहन की ठोकर लगने से मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने 3 घंटे तक टोल प्लाजा पर शव के साथ प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव निवासी 45 वर्षीय गणेश भगत बछवारा स्थित टोल प्लाजा में पिछले 6 साल से सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम ड्यूटी के दौरान फुलवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा के निकट एन एच 28 पर काम करने के दौरान गणेश महतो को वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद फुलवरिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन बछवारा टोल प्लाजा पहुंचे और शव के साथ टोल प्लाजा पर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोग मृतक के परिवार को 30 लाख रुपया मुआवजा और मृतक के एक सदस्य को टोल प्लाजा में नौकरी देने की मांग कर रहे थे । जाम की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस और टोल प्लाजा कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात टोल प्लाजा और स्थानीय लोगों में समझौता हुआ और इसके बाद टोल प्लाजा कंपनी ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपया मुआवजा और एक सदस्य को अस्थाई नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच हुआ है।
बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट- स्थानीय निवासी




