रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत जिला प्रशासन एवं मीडिया एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत जिलाधिकारी ने चौका-छक्का लगाकर मतदाताओं को भी मिशन 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य हेतु मतदान करने के लिए प्रेरित किया
मधुबनी जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, मधुबनी, अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए वातावरण निर्माण हेतु स्वीप गतिविधि के तहत फैंसी किक्रेट मैच का आयोजन प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच किया गया। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कप्तान तथा मीडिया की ओर से जनसम्पर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार कप्तान की भूमिका में थे। टॉस जीतकर प्रशासन एकादश की टीम के द्वारा पहले बल्लेबाजी क निर्णय लिया गया। क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की काफी भीड़ मैदान में जुटी रही। मैच के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित जिला स्वीप आइकॉन मिथिली लोकगीत गायिका पूनम मिश्रा को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा पाग-दोपट्टा एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। मैच के दौरान कांमनट्रेटर के द्वारा उपस्थित युवाओं से अपना एवं अपने आस-पड़ोस के लोगों से भी मतदान करने की बार बार अपील की गयी। इस दौरान मतदान की अपील से संबंधित नारा एवं गीत-संगीत भी प्रस्तुत किया गया। मैच के दौरान क्षेत्र रक्षण क्षेत्र में लगाए गए सेल्फी पॉइंट पर युवाओं के द्वारा सेल्फी लेते लोगों को देखा गया। उपस्थित लोगों से मिशन 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर जिलावासियों से मतदान कर पूरा करने की अपील की गई। वही मतदान परिषद बढ़ाने के उद्देश्य आयोजित जिला प्रशासन एवं मीडिया एकादशी के बीच फैंसी क्रिकेट मैच के समापन के दौरान जिला आईकॉन पूनम मिश्रा के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक मैथिली गीत प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। मधुर गीत आयल वोटक समैया को स्वर देकर गायका पूनम मिश्रा ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।




