लखीसराय- मनीषा कुमारी हत्या का खुलासा पिता पुत्र गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बीते 23 फरवरी को मनीषा कुमारी के पिता एवं उ सके ससुर बबलू सिंह के द्वारा नगर थाना में मनीषा कुमारी एवं उनके पति गौरव कुमार को अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा अपहरण किए जाने को लेकर आवेदन दिया गया था। उक्त मामले को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज करते हुए मामले का उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश में एक विशेष छापेमारी दल का गठन पुलिस उपाधीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बालगुदर गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आपस में पिता और पुत्र हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आपस में पिता और पुत्र हैं। पिता पुत्र से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली की मनीशा कुमारी एवं गौरव कुमार में आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद से तंग आकर गौरव कुमार अपने पिता बबलू सिंह एवं बालगुदर गांव के स्थानीय राजू साहनी के साथ पूर्व निर्धारित योजना के तहत मनीषा कुमारी की हत्या कर उसके शव को हरोहर नदी में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार अभिक्तों ने घटना में अपनी संलिपता स्वीकार की है।
बाइट पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार

Join us on:

Leave a Comment