Report :- संतोष तिवारी
पीएम मोदी की जबरा फैन राजलक्ष्मी मंदा यानी बुलेट रानी का स्वागत: हाथ में तिरंगा लिए कहा अबकी बार 400 पार पीएम की लहर दक्षिण से उत्तर तक। लोगो में रही सेल्फी लेने की जबरदस्त क्रेज।
बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा का आज बीजेपी के नेताओ ने किया भव्य स्वागत।आपको बता दें कि तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा बुलेट से करते हुए निकली राजलक्ष्मी मंदा अपने बुलेट पर ही तिरंगा लिए मुजफ्फरपुर में पहुंची जिसके बाद गोबरसही चौक के पास उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया और वो भारत माता की लगाए नारे।बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि मैं तमिलनाडु से राजधानी दिल्ली तक की 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं और यह यात्रा बुलेट से ही यात्रा कर रही हैं इस दौरान में लोगो का स्नेह और प्रेम खूब मिल रहा है।इस दौरान में लोग भी सेल्फी लेने के लिए कतार में खड़े रहे।
आपको बता दें कि अपनी 14 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर मुजफरपुर में पहुंची हैं जहां पर BJYM के जिला अध्यक्ष भारत भूषण के द्वारा जोरदार स्वागत की गई।इस दौरान में मुजफ्फरपुर के लोकसभा सीट के प्रत्यासी रंजन कुमार सहित कई भाजपा के नेता मौजूद रहे।राजलक्ष्मी मंदा में बताया कि पहली बार मुजफ्फरपुर जिले में आई हैं और बिहार के अन्य जिला के साथ यहां के लोगों का खूब प्यार और स्नेह मिला।यह मेरे हौसले को कई गुणा बढ़ा देता है यह बड़ा पल है जो अभिभूत हैं।हम बिहार की धरती पर आकर खुद को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रही हूं और धन्य है और यहां का वातावरण भी काफी अच्छा है।आपको बता दें कि केसरिया साड़ी पहनकर राजलक्ष्मी हर दिन बुलेट से 300 किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं।
इस दौरान में उन्होंने बताया है कि एक समृद्ध भारत के लिए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने जा रहे हैं और इसको लेकर देश भर में लहर है और हर तरफ 400 के पार की लहर है।इस बार तो पीएम मोदी दक्षिण को जीत रहे हैं।इसी को लेकर यात्रा पर निकले हैं और अब इस लक्ष्य से तमिलनाडु से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले हैं।जहां भी जा रहे हैं हर जगह PM मोदी के प्रति में लोगों में प्रेम और उत्साह देखा जा रहा है।अब बिहार से निकलकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा को करते हुए की यात्रा करते हुए 18 अप्रैल को राजधानी दिल्ली पहुंचना है जहां यह पूर हो जायेगा। इस दौरान जब BJP प्रत्यासी डॉक्टर राजभूषण निषाद से पूछा गया कि अजय निषाद कॉंग्रेस में शामिल हो गए तो उन्होंने बताया कि अजय निषाद के पिता जी की आत्मा आज बहुत दुखी होगा कि स्वर्गीय कैप्टन जयनारायण निषाद मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिये यज्ञ हवन किये थे और आज उन्ही के लड़के आज उनके विरोधी विचारधारा वाले के साथ जा रहे है आइये सुनते है क्या कहा BJP प्रत्यासी डॉक्टर राजभूषण निषाद ने अकय निषाद को लेकर और क्या कहा तमिलनाडु से दिल्ली के लिये निकली राजलक्ष्मी बुलेट रानी ने
बाइट राजलक्ष्मी मंदा बुलेट रानी तमिलनाडु से दिल्ली के लिए निकली
बाइट:- डॉक्टर राजभूषण चौधरी निषाद NDA समर्थित BJP प्रत्यासी




