ADG अमृत राज ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अधिकारीयों संग की हाई लेवल मीटिंग!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

एडीजी ऑपरेशन अमृत राज लखीसराय पहुंचे। जहां अतिथि गृह परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ।हाई लेवल मीटिंग किया । मीटिंग में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिया। बैठक में Dig संजय कुमार सिंह, एसपी पंकज कुमार, एएसपी अभियान मोतीलाल , एसडीपीओ शिवम कुमार के साथ -साथ एसटीएफ एवं एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एसपी पंकज कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को पुलिस पूरी तरह से एलर्ट पर है। खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर लगातार कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 119 बूथ नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। जहां पारा मैलिट्री फोर्स की तैनाती की जा रही है। बताते चलें कि चौथे चरण में 13 मई को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है।

Join us on:

Leave a Comment