मधुबनी- इंजीनियर अनुवेद कुमार सिंह और डॉक्टर कुणाल आनंद ने थामा कांग्रेस का हाथ!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम की ओर से मंगलवार को जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना देवी कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान खजौली प्रखंड के रहने वाले इंजीनियर अनुवेद कुमार सिंह और डॉक्टर कुणाल आनंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम की ओर से दोनों नवागत सदस्यों का पाग, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि दोनों ऊर्जावान और कर्मठ युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इनके जुड़ने से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथ मजबूत होंगे।

नवागत सदस्यों के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस मौके पर महंत गोपाल दास राय, संतोष पासवान (प्रखंड अध्यक्ष), पंकज यादव उर्फ फौजी (बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष), मोहम्मद अब्दुल्ला, महंत मुकेश कुशवाहा, मुकेश कुमार शाह (किसान कांग्रेस अध्यक्ष), अशोक कुमार चौरसिया, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद वकार, विनय कुमार झा, राजकमल सिंह (युवा कांग्रेस नेता) और आजाद कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on: