भीषण अग्निकांड में एक दर्जन घर जले, एक मासूम की जिंदा जलकर मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड..एक मासूम की झुलसने से जिंदा जलाकर हुई मौत..आग से एक दर्जन घर जलकर खाक..एक व्यक्ति झुलसने से हुआ जख्मी..इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती..कांटी के छोटी भेरियाही की घटना

गर्मी की धमक शुरू होते ही मुजफ्फरपुर में आगलगी की घटना में वृद्धि होने लगी है।दो दिनों से आगलगी की घटना से लोग दहशत में हैं।कांटी थाना क्षेत्र के शेरुकाही पंचायत के छोटी भेड़ियाही गांव में देर रात भीषण आग लग गई। जब तक ग्रामीण नींद से उठते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धू धू कर घर जलने लगी।मौके पर अफरा तफरी मच गई।आग की चपेट में एक नन्ही मासूम आ गई । छोटी बच्ची जिंदा जल गई और दर्दनाक मौत हो गई। पंचायत के छोटी भेड़ियाही के दलित टोले में लगी भीषण अग्निकांड में एक दर्जन घर जल कर पूरी तरह खाक हो गया। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। वही हादसे में एक छह वर्षीय बच्ची नेहा इस भीषण अग्निकांड में जिंदा जल गई।मौके पर उसकी मौत हो गई ।एक ब्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे में गांव के एक दर्जन
घर जलकर पूरी तरह राख हो गए है। देर रात हुई अगलगी की घटना इतनी तेजी से हुई की ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।आग की लपटे तेज देख घर में सो रहे लोग जान बचाकर बाहर भागे।देखते ही देखते आग बिकराल रूप ले लिया।ग्रामीण किसी तरह आग बुझाने की अथक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही पा सका। आग पर जब तक ग्रामीणों ने अपने प्रयास से काबू पाया तब तक आग की चपेट में आने से 50 मीटर के दायरे में मौजूद दलित टोले के कई घर पूरी तरह राख में तब्दील हो गए।सूचना मिलने के बाद मौके पर पानापुर करियात ओपी की पुलिस पहुच कर छानबीन की।
गौरतलब है कि सोमवार को भी मुजफ्फरपुर के अलग अलग जगहों पर भीषण अग्निकांड के तीन मामले सामने आए थे।

बाइट..ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment