भीषण आगजनी में 6 दर्जन घर जले,कई मवेशी की मौत!

SHARE:

Report -Ravi shankar Amit

पटना और बेगूसराय जिले के बॉर्डर पर बसे मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा में भीषण आग लगने से 5 दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए, जिसमें लाखों का नुकसान तो हुआ ही साथ ही, कई जानवरो की भी जान चली गई!
घटना की सूचना पर कसहा दियारा पहुँचे मोकामा सीओ मो. इनकेसाफ आलम, ने तत्काल दमकल को बुलाया बाबजूद इसके आग ने 5 दर्जन से अधिक घरों को अपनी जद में लिया जिसमें सबकुछ खाक को गया!
मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा व संघ के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद तथा मल्हिपुर के मुखिया रामाश्रय जी ने बताया की भौगोलिक स्थिति के चलते यहाँ के लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलता है, अतः ये झोपड़ी नुमा घर बनाकर रहते हैँ जिसमें लगभग हर वर्ष आग लगती है और भारी नुकसान होता है!
वहीं सीओ ने तत्काल राहत सामग्री लोगों को उपलब्ध कराया और कर्मचारी को क्षति के आकलन का निर्देश दिया है, जिससे लोगों को नियमानुसार लाभ दिया जा सके!

बाइट :- मो. इनकेसाफ आलम,सीओ मोकामा (चश्मा में )
बाइट- शशि शंकर शर्मा, अध्यक्ष मुखिया संघ मोकामा (भगवा गमछा में )
बाइट – शैलेन्द्र प्रसाद, मुखिया, दरियापुर
बाइट – रामाश्रय जी, मुखिया, मल्हिपुर
बाइट – पीड़ित
बाइट – पीड़ित
बाइट – पीड़िता

Join us on:

Leave a Comment