रिपोर्ट -Ravi shankar Amit
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण पूर्व जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर से एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने किया। ललन सिंह के बाढ़ पहुंचते ही भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा । बाढ़ का एनएच 31 पर आवागम कुछ देर के लिए ठहर सा गया।भीड़ इतनी थी की ललन सिंह तक लोग पहुंच नहीं पा रहे थे।ललन सिंह के साथ मोकामा MLA नीलम देवी, बाढ़ MLA ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू तथा MLC नीरज कुमार भी मौजूद रहे, सभी नेताओं ने सबसे पहले बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की उसके बाद एक के बाद एक नगर क्षेत्र के वार्डो में भ्रमण कर 20अप्रैल को नामांकन का निमंत्रण देते हुए मुंगेर चलने को कहा।इस दौरान बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,मोकामा की विधायक और पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और एमएलसी नीरज कुमार मौजूद रहे।विधायक ज्ञानू ने कहा नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जीत तय है।मुंगेर से ललन सिंह के आगे कोई नही टिकेगा।
बाइट _ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू(विधायक)




