दरभंगा-  ढाई लाख की लूट के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या, से सनसनी!

SHARE:

दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार!

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवन गांव में लूट की वारदात के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मो. रेहान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि मो. रेहान एक हार्डवेयर दुकान में कार्यरत था। वह दुकान की बिक्री के लगभग ₹2.5 लाख अपने मालिक को देने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और रुपये लूटने के दौरान उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रेहान को केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक बड़ी डकैती की घटना हुई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

बाइट:
मजहूल रहमान उर्फ मक्की (परिजन)

Join us on: