पोल्ट्री फार्म संचालक हत्याकांड में एक आरोपित गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

हेरोइन छीनने के दौरान पाच आरोपितों ने चाकुओं से पोल्ट्री फार्म पर संचालक का किया था हत्या, एक गिफ्तार

कैमूर। पोल्ट्री फार्म पर हेरोइन छीनने के दौरान पाच आरोपितों ने चाकुओं से पोल्ट्री फार्म पर संचालक का हत्या किया था। इस मामले में पुलिस में खुलासा करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के रहने वाले रवि शेखर राणा उर्फ लालू राम पिता शिव शंकर राम उर्फ राजू राम को गिरफ्तार किया।  इसकी जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हीरोइन की तस्करी में रुपए के लेनदेन व हेरोइन छीनने को लेकर पोल्ट्री फार्म संचालक अजय सिंह की हत्या की गई थी। हत्या में शामिल दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढी गांव के रहने वाला सोनू यादव पिता मुराली यादव फरार है। जिससे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। तीसरा आरोपी दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला राजू साई पिता तौफीक साई है। जो दूसरे केस में जेल में बंद है। वहीं यूपी के जमानिया थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव का रहने वाला अरमान कुरैशी पिता सदीक कुरैशी व अरमान के एक दोस्त भी शामिल है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि तीन वर्षो से पोल्ट्री फार्म पर मादक पदार्थ हेरोइन का कारोबार चला रहा था। पुलिस पोल्ट्री फार्म पर तीन बार छापेमारी कर चुकी है।

Join us on:

Leave a Comment