चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार सख्त

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे

Loksabha election 2024: चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार सख्त

लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराएं- जिला निर्वाचन पदाधिकारी, स्वीप गतिविधि जारी

कैमूर। लोकसभा चुनाव को लेकर कैमूर जिले का प्रशासन सख्ती बरत रही है। संचालित किया जा रहा विभिन्न कोषांगों द्वारा कार्यों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने समीक्षा बैठक किया। इस दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधि को तीव्र गति से क्रियान्वित कराने के निर्देशित किये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने कहा कि ईवीएम डिस्पैच सेन्टर पर स्ट्रांग रूम की तैयारी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करा लिया जाय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीक्षात्मक बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
उनके द्वारा सहायक निदेशक दिव्याँगजन कोषांग को निदेसित किया गया पी डब्ल्यू डी मतदाताओं के मतदान करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचक सूची, पोस्टल बैलेट, मतदान केन्द्र, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, विधि-व्यवस्था, परिवहन,कम्युनिकेशन प्लान, आईटी एप्लीकेशन, वेबकास्टिंग आदि से संबंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा किया गया। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पम्फलेट्स और पोस्टर आदि के मुद्रण के संबंध में आरपी एक्ट 1951 की धारा 127 (ए) के तहत कार्रवाई की जाय। बैंक से कैश के संदेहास्पद निकासी पर नजर रखा जाय और विधिसम्मत कार्रवाई की जाय। नोडल पदाधिकारी, स्वीप को निर्देश दिया गया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधि को तीव्र गति से क्रियान्वित कराया जाय। प्राथमिकता के साथ कम प्रतिशत वाले मतदान क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment