रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
सीवान-आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान तथा पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा संयुक्त रूप से जिला सूचना भवन सिवान में संचालित स्वीप कोषांग एवम मीडिया/एमसीएमसी/पैड न्यूज कोषांग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी सहित कोषांग में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में उनके साथ अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिवान, जिला परिवहन पदाधिकारी सिवान,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कोषांग सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सह विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिवान, स्थापना उप समाहर्ता सिवान, नजारत उप समाहर्ता सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सिवान, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता सिवान,जिला योजना पदाधिकारी सिवान, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई सिवान सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रिंट एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।




