कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
काला बिल्ला लगाकर व्यवहार न्यायालय भभुआ और अनुमंडलीय न्यायालय मोहनिया में कर्मचारियों ने किया काम
कैमूर। सोमवार को व्यवहार न्यायालय भभुआ एवं अनुमंडलीय न्यायालय मोहनिया के सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपने कार्य का संपादन किया। साथ ही इस आशय का पत्र राज्य संघ द्वारा माननीय उच्च न्यायालय सहित सभी जिला न्यायाधीश को प्रेषित किया गया। सभी कर्मचारियों ने प्रांगण में उपस्थित होकर एक आम सभा का आयोजन किया। जिसमें राज्य संघ द्वारा प्रस्तावित जुलाई 2024 से अनिश्चितकालीन अपने-अपने कार्य में विगत रहने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार और संचालन सचिन अमरदीप ने किया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा न्यायालय कर्मियों के प्रति उदासीन रवैया के विरोध में आज काली पट्टी लगाकर अपना कार्य कर रहे हैं। यदि हम लोग की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो जुलाई माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।




