अनिल शर्मा

नवादा। दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्तीपुर के पूर्व सांसद स्वर रामचंद्र पासवान का दूसरी पुण्यतिथि न्यू एरिया स्थित लोजपा जिला कार्यालय में जिला लोजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया, जहां पर लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के वरिष्ठ नेताओं ने स्व रामचंद्र पासवान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उनके विशेषताओं को याद किया।
नेताओं ने कहा कि रामचंद्र पासवान के सरल स्वभाव और उनकी जनता के प्रति संवेदना जग जाहिर है, इसलिए सभी उनके व्यवहार से प्रभावित थे। वे काफी हसमुख स्वभाव के थे और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे सदा जीवन जीने और बिना तामझाम के जीने के लिए जाने जाते थे। मौके पर लोजपा प्रधान महासचिव सत्यप्रकाश शर्मा, जिला सांसद प्रतिनिधि शशिभूषण कुमार बबलू, गोविंदपुर विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी रणजीत यादव, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, महिला जिलाध्यक्ष अंजू देवी, अधिवक्ता सेल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पंकज, छात्र जिला अध्यक्ष धर्मपाल, जिला सचिव अमरेंद्र कुमार उर्फ चुन्नू सिंह, संजय रविदास, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, गोविंदपुर विधानसभा प्रभारी प्रभाकर कुमार मुन्ना, वरीय उपाध्यक्ष सीताराम यादव, लोजपा युवा नेता बब्लू मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह तथा नरहट प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




