अनिल शर्मा

नवादा। शहर के अम्बेडकर पुस्तकालय भवन में लोक जनशक्ति पार्टी का बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमर आज़ाद तथा नवादा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार मुन्ना जी की मौजूदगी में की गई। लोक जकनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आशीर्वाद यात्रा के तहत आगमन की तैयारी को लेकर बैठक में जिले के तमाम दलित संगठनों के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान ने कहा कि स्व रामविलास पासवान की जो विचारधारा रही है, उनके पद चिन्हों पर चलकर ही चिराग पासवान का जो नारा है बिहार 1st बिहारी 1st पर चलकर ही बिहार का विकास संभव है। बैठक में मौजूद लोजपा it सेल के जिला अध्यक्ष रितिक आर्या, समाजिक कार्यकर्ता लक्की कुमार, विजय चौधरी अयोध्या पासवान, विष्णुदेव पासवान, रविशंकर भारती लोगो ने भाग लिया। साथ ही सैकड़ो लोगो ने पार्टी का सदस्ता ग्रहण किया।




