पटना:- मोकामा रेलवे जेई हत्याकांड के खिलाफ कैंडल मार्च!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

मोकामा में हुए रेलवे के जेई की हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। जेई पंकज कुमार की ड्यूटी से लौटने के क्रम में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अबतक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुँची है।
इस वजह से आज मोकामा के बुद्धिजीवियों द्वारा एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
लोगों ने हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी और फाँसी की माँग करते हुये कहा कि अभी से एक दशक पूर्व मोकामा ने दो दशक से भी लंबे वक्त तक हिंसा झेला है, जिसमें दर्जनों जाने गई है, हम मोकामा को अब किसी सूरत में वापस हिंसा की आग में जलने नही दे सकते अतः आज शांतिपूर्ण सांकेतिक कैंडल मार्च निकालकर हमने विरोध प्रदर्शन किया है।
अगर शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई तो शहरवासी आंदोलन तेज करेंगे।
इधर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी हुई है ताकी जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जा सके!

Join us on:

Leave a Comment