रिपोर्ट … निभास मोदी

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के बाईपास स्थित महाकाल ढाबा के पार्टनरशिप विवाद में दो सहोदर भाइयों की 14 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, हत्या का आरोप गांव के ही विक्रम यादव और उसके सहयोगियों पर है, घटना के कई दिन बीत जाने और हत्या के आरोपियों के द्वारा मृतक के परिजनों को केस उठा लेने को लेकर डराने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से मृतक के घर पर फायरिंग किए जाने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास के किशनपुर मोड़ के पास आगजनी कर यातायात को घंटों बाधित कर , हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते दिखे, वहीं ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा बायपास को जाम किए जाने की सूचना मिलते ही सिटी एएसपी पूरण झा दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे ,और लोगों को सभी हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया , हम आपको बता दें कि महाकाल ढाबा को लेकर हुए विवाद में गांव के ही विक्रम यादव और उसके सहयोगियों ने सहादुर यादव के दोनों पुत्रों गोविंद यादव और उसके छोटे भाई रामकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी …..




