अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे

कैमूर। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां एनएच दो पर एक अज्ञात ट्रक के धक्के से 50 वर्ष की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका की पहचान परसिया गांव निवासी स्वर्गीय जयचंद्र तिवारी की पत्नी किरण कुंवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला एक शादी समारोह में अपने पुत्र के साथ मरहिया स्थित एक लॉन में आई हुई थी। जहां शादी समारोह संपन्न होने के बाद महिला अपने घर जाने के लिए अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी इसी क्रम में मोहनिया से बनारस की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वाइक चालक को हल्की चोट लगी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर सदर अस्पताल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment